पीएयू स्कूल में 10 और 11 अगस्त को आयोजित जोनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर की अंडर-14 हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रधानाचार्य पवन सूद ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक साहिल शर्मा को सफलता पर बधाई दी।

लुधियाना : भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर की अंडर-14 हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को पीएयू स्कूल में आयोजित की गई।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

विजेता टीम में जैवीर, सार्थिक, प्रांशुल, स्वयं, सुखदीप, ज्यंत, ओम कुमार, कविश शर्मा, अनिकेत शर्मा, दिव्यम, धीरज धीर, तारुष कपूर, मयंक, प्रिंस और अर्श शामिल रहे।

स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सूद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया। उन्होंने टीम के प्रशिक्षक साहिल शर्मा के मार्गदर्शन की भी सराहना की।