जकार्ता (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जकार्ता में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
'बिंतांग आदिपूर्णा' इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने देश की अखंडता, संप्रभुता और सम्मान को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।
उन्होंने कहा, "यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों, गहरी मित्रता और दोनों देशों के लोगों के बीच आत्मीयता का प्रतीक है।"
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, इंडोनेशिया सरकार और वहां की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देगा।