नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन शुक्रवार को ईरान रवाना होंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि अंतिम संस्कार समारोह में भारत की भागीदारी दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सभ्यतागत संबंधों और मजबूत राजनीतिक-आर्थिक साझेदारी को दर्शाती है। मंत्रालय के अनुसार, भारत और ईरान के रिश्ते ऐतिहासिक विश्वास और आपसी सहयोग पर आधारित हैं।
उल्लेखनीय है कि अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन 28 फरवरी को तेहरान स्थित उनके परिसर पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में हुआ था। उनके अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।