होशियारपुर में गर्मी से राहत अभियान के तहत बोतलें वितरित

होशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजनोहा में अध्यापिका मैडम लवदीप कौर ने अपनी बेटी सांझप्रीत कौर के जन्मदिन के अवसर पर छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के सभी छात्रों को गर्मी से राहत के लिए पानी की बोतलें वितरित कीं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार ने मैडम लवदीप कौर द्वारा की गई इस सेवा की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल हरमनोज कुमार, जतिंदर सिंह, सरबजीत कौर, नरिंदर अजनोहा, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, जसप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह, आरती थापर, हरभजन सिंह (कैंपस मैनेजर) तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।