कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए खरगे; शपथ ग्रहण के दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद।
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। वे Karnataka से लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।
राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने अपने चैंबर में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति Harivansh Narayan Singh, सदन के नेता J. P. Nadda, संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष Sonia Gandhi और सांसद Priyanka Gandhi Vadra सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Mallikarjun Kharge वर्ष 2022 से Indian National Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।