खन्ना की अध्यक्षता में मानव अधिकार संघर्ष कमिटी सैला खुर्द के नेता मिले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में मानव अधिकार संघर्ष कमिटी सैला खुर्द के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के विरोध में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला। खन्ना ने राज्यपाल को बताया कि इस इलाके में कई वर्षों से चल रही क्वांटम पेपर मिल के कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मिल से निकलने वाला गंदा और दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा पशु, पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त पेपर मिल से निकलने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इसके चलते अनेक प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। फैक्ट्री में किसी प्रकार का उचित वेस्ट ट्रीटमेंट नहीं किया जा रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। इलाके के लोगों ने कई बार संबंधित विभागों को इस संबंध में शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

खन्ना सहित पूरे शिष्ट मंडल ने जनहित में राज्यपाल से अपील की कि मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए यहाँ के निवासियों को पेश आ रही इन समस्याओं से शीघ्र राहत दिलाई जाये इस मौके पर संजीव गुप्ता बॉबी, रिंकू चांदपुरी, सरपंच गोल्डी सिंह, मोहित गुप्ता, राजेश कुमार, करणवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।