पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा अनुसूचित जाति के चेयरमैन डॉ रविन्द्र सिहं बलियाला ने नेशनल फर्टीलाई लिमिटेड पानीपत के गेस्ट हाउस में पहुंच कर लोगों की जनसमस्याएं सुनी।
एनएफएल गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग डा रविन्द्र सिहं बलियाला ने शिरकत की। कार्यक्रम उपस्थित में गणमान्य व्यक्तियों व पदाधिकारियों ने आए हुए मेहमान को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अमित कुमार ने की ।
ग्लोबल हामून राइट्स बोर्ड की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस उपाधीक्षक आत्माराम , मेडिकल सुपरीडेंट डॉ अमित पोरिया , सीनियर कानूनगो अशोक कुमार , मोनू मालिक , वरिष्ठ ओढ़ राजपूत समाज के वरिष्ठ नेता संत लाल मजोका ने साथियों के साथ मिलकर एनएफएल अनुसूचित जाति कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरविंद्र सिंह सोनू और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव आचार्य शिव शक्ति,श्री विजय कुमार और युवा प्रदेश सचिव सुनील कुमार , प्रवीण अरोड़ा यमुनानगर से रिटायर्ड जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यबीर सिंह के साथ मिलकर चेयरमैन का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
बैठक में मानवाधिकारों के संरक्षण को लेकर आपसी विचारों का आदान-प्रदान किया। और एससी/एसटी कानूनी प्रावधानो को लेकर लोगों को जागरूकता भी किया।
कार्यक्रम के अंत में अनुसूचित जाति कर्मचारीयों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर संत लाल मजोका और अशोक कानूनगो के परिवार का डा रविन्द्र सिहं बलियाला ने कुशलक्षेम जाना ।
डा बलियाला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए और एक अच्छे नागरिक होने का प्रमाण देना चाहिए। और अधिक से अधिक असहाय और गरीब लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए।
कार्यक्रम सम्पन्न होने पर ह्यूमन ग्लोबल राइट्स बोर्ड के अध्यक्ष अमित कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।