हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : बाबा बरफानी लंगर सेवा समिति मुकेरियाँ, हुशियारपुर माहिलपुर की ओर से श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगने वाले लंगरों के लिए डेरा बापू गंगा दास के दरबार माहिलपुर से रसद का ट्रक दास मनदीप सिंह बैंस मुख्य सेवादार द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अनिल कुमार काला, जुगिंदर पाल पिंकी, विक्की अग्निहोत्री, रोहित धवन और अनुराग हाड़ां ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा बालटाल लंगर-3 पर शुद्ध देसी घी का लंगर एक महीने के लिए लगाया जा रहा है।
इस अवसर पर समिति की ओर से वहां होने वाले अन्य खर्चों को ध्यान में रखते हुए 4 लाख रुपये का चेक जो लीफोर्ड हेल्थ केयर लिमिटेड के मालिक अनिल गुप्ता और जीवन गुप्ता द्वारा अपने डिस्ट्रीब्यूटर भारती फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स के संस्थापक राकेश भटेजा के माध्यम से दिया गया था समिति को भेंट किया इस अवसर पर राकेश भटेजा द्वारा यात्रियों के लिए दवाइयां, ओआरएस तथा सेवादारों के लिए जैकेट भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पहले दरबार बापू गंगा दास जी में हवन किया गया और संगतों द्वारा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। इस मौके पर गगनदीप कौशल, नरिंदर आनंद, बलबीर ठाकुर, नवदीप नैय्यर, सुभाष गौतम, सुरिंदर शर्मा, वर्खा सिंह, योगेश बाली, राज कुमार जोंटी, मास्टर बलबीर वर्मा, बाबू गुरचरन दास, मास्टर अचर कुमार जोशी, जोगिंदर पाल पिंकी, अनिल कुमार काला, विक्की अग्निहोत्री, पंडित जगपाल, पंडित सहज राम, सुरिंदर पाल शर्मा, तनवीर, जगदीश चिटकारा, अनुराग हांडा, विजय संतोष शर्मा, उमेश गौतम (चंडीगढ़), अमन ठाकुर (मुकेरियाँ), विनोद कुमार (सुल्तानपुर लोधी), प्रदीप कुमार (हुशियारपुर), अशोक कुमार (गढ़शंकर) आदि के अतिरिक्त भारी गिनती में अन्य संगतें उपस्थित रहीं।