भीषण गर्मी में राहत, कलायत बस स्टैंड के पास जलसेवा अभियान के तहत वाटर कूलर का उद्घाटन

कलायत (रवि जैस्ट) : सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में लोगों को साफ और ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कलायत बस स्टैंड के नजदीक वाटर कूलर का उद्घाटन अंकित राणा चेयरमैन नगरपालिका कलायत ने किया।

इस मौके पर अंकित राणा ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल हमेशा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए चलाया जा रहा उनका जलसेवा अभियान बहुत अच्छी पहल है। इससे खासकर गर्मी के मौसम में आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।

कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल अपने निजी कोष से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के बस स्टैंड, चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगवा रहे हैं।
इससे रोजाना हजारों यात्री, विद्यार्थी, किसान, मजदूर, दुकानदार और आम नागरिकों को साफ पीने का पानी आसानी से मिल सकेगा। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर जयदीप राणा वरिष्ठ नेता भाजपा, ऋषिपाल उप चेयरमैन मार्किट कमेटी कलायत, राकेश कंसल जिला कार्यकारिणी सदस्य, मेनपाल राणा सीएम विंडो नॉमिनेट पर्सन, राजेश बेदी नॉमिनेट पार्षद, प्रवीण नॉमिनेट पार्षद,
राजीव यादव पार्षद, राजेश जस्ट पूर्व पार्षद, राजा राणा पार्षद, राहुल राणा, नीटू राणा आईटी प्रमुख, सोनू शर्मा, राजीव धीमान, विरेन्द्र सारन हल्का प्रभारी कलायत और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।