निर्जला एकादशी पर कुरुक्षेत्र में सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए छबील आयोजन

कुरुक्षेत्र: निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट एवं स्थानीय बाजार के दुकानदारों द्वारा रेड रोड स्थित नागपाल नर्सिंग होम के बाहर छबील लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल जलजीरा वितरित किया गया।

इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा, सीनियर सिटीजन फोरम कुरुक्षेत्र के निवर्तमान प्रधान डॉ. ए.सी. नागपाल, ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी तरुण वधवा, आस्था मैरिज ब्यूरो के राकेश गाबा, सहजयोग से सुधीर कुमार व सुधांशु कुमार, गुलाटी मेडिकोज से गुलशन गुलाटी, रिंकू, वंश वधवा, एप्टीक ओवरसीज से असीम शर्मा, अश्वनी तथा जगजीत सिंह ने जलजीरा वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन प्यासे लोगों को शीतल पेय एवं जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। भीषण गर्मी के बीच इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में परोपकार और मानवता का संदेश देते हैं।

आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी दलबीर मलिक एवं सन्नी गुप्ता का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जलजीरा ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।