पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सद्गुरु कबीर जन सेवा समिति (रजि.) पानीपत द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर 42वें सत्संग एवं संत समागम समारोह का आयोजन दिनांक 26 जून 2026, शुक्रवार को सद्गुरु कबीर आश्रम, 68 ग्रीन पार्क, तहसील कैंप, पानीपत में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन आचार्य कबीर पंथ परम पूज्य वंशाचार्य सद्गुरु पंथ श्री हजूर उदित मुनिनाम साहेब जी के पावन आशीर्वाद तथा परम पूज्य महंत माधव दास जी साहेब की असीम कृपा से संपन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता महंत सुंदर दास जी साहेब (करावल नगर, दिल्ली) करेंगे।
कार्यक्रम में प्रातः 9:00 बजे से गुरु महिमा, प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 11:00 बजे से सत्संग एवं प्रवचन, सायं 4:00 बजे चौका आरती तथा सायं 6:00 बजे से विशाल भोजन भंडारे का आयोजन होगा।
समारोह में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग, चंडीगढ़ श्री शिव कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त समाज के होनहार मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा ।
सद्गुरु कबीर जन सेवा समिति (रजि.) पानीपत समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध करती है कि इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व के कार्यक्रम में आप 12: 30 बजे सादर आमंत्रित है आप सभी से मीडिया के साथियो से अनुरोध है इस अवसर पर आप पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं मीडिया सहयोग प्रदान करें।