दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास को लेकर सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय, प्रभावित परिवारों को मिलेगा लाभ
दिल्ली (Narendra Singh Danu) : दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) की 36वीं बैठक में झुग्गी पुनर्वास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।
मुख्य फैसला क्या है
सरकार ने तय किया है कि 1 जनवरी 2025 तक मौजूद सभी झुग्गी बस्तियों के पात्र निवासियों को पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा। इसका उद्देश्य झुग्गीवासियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है।
इसका असर
बड़ी संख्या में झुग्गीवासियों को राहत मिलने की संभावना
पुनर्वास नीति के दायरे का विस्तार
शहरी आवास व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में कदम