ऑस्ट्रेलिया से आये डॉ. सुभाष गौड ने अपनी कुलदेवी महाभारतकालीन माता बाला सुंदरी मन्दिर हथीरा में मनाई 53वीं वैवाहिक वर्षगांठ

कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : आज महाभारतकालीन सिद्ध पीठ माता बाला सुंदरी मन्दिर गांव हथीरा में मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से आये प्रसिद्ध अधिवक्ता डॉ. सुभाष गौड (भारतीय जनता पार्टी विधि विभाग के जिला प्रमुख) धर्मपत्नी सरोज गौड ने अपनी पावन 53 वीं वैवाहिक वर्षगांठ प्रातः मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्यवान एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित आज्ञा राम गौड द्वारा पूजा पाठ हवन करवाया गया।

जिसमें परिवार के सदस्यों के इलावा ऑस्ट्रेलिया से पुत्र एवं पुत्रवधू दिवाकर गौड, अभिषेक गौड, आदित्य गौड, अर्चना, इंदु , प्रिंयका, सार्थक,रुद्रांश, विराट, समृद्धि ने ऑनलाइन आहुतियाँ डाली।

गौरतलब है कि डॉ. सुभाष गौड का जन्म भी इसी स्थान गांव हथीरा में हुआ था जो अब 75 वर्ष के हो चुके है। डॉ. गौड ने बताया कि महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने विजय कामना के लिए इसी सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना की थी और उनकी कुलदेवी भी है।

इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, अनूपा कौशिक, अश्वनी भारद्वाज, सरिता भारद्वाज, डॉ. ए. सी. नागपाल, ओ. पी. गुलियानी, गुरदयाल मालिक, पी. सी गुप्ता, सी. पी गुप्ता, विपिन शर्मा, के, सी वर्मा, नन्द लाल गर्ग, रोशन लाल मित्तल, वी. के. सिंगला, रविंदर अग्रवाल, वि. के. वत्स, नवीन गौड, शिवानी गौड इत्यादि ने भंडारे में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया।