सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में नीरज डांगी ने संभाली राज्यसभा सदस्यता
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : राजस्थान से पुनर्निर्वाचित राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी ने सोमवार को संसद भवन में शपथ ग्रहण की। उन्हें राज्यसभा के सभापति ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डांगी ने हिंदी में शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपसभापति, केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में सदन के नेता, वरिष्ठ सांसदों तथा राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि नीरज डांगी वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और 2026 में वे पुनः निर्विरोध चुने गए हैं। सिविल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आने वाले डांगी लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं।
संसद में वे जनहित, सामाजिक न्याय और राजस्थान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।