मासूमों की मौत पर पीएम मोदी का दुख, परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लखनऊ में आग की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस हादसे से व्यथित हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।