लखनऊ (Narendra Singh Danu) : लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और अलीगढ़ से तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आग की इस हादसे में कई बच्चों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) सहित वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी मौके पर पहुंचकर हालात की समीक्षा करेंगे, ताकि घटना की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुटा है।