कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, कुरुक्षेत्र द्वारा उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम में सहभागिता की गई, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं दीर्घायु जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर योग शिक्षिका ऋतु ढींगरा ने वेद भवन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग के महत्व और उसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला शिक्षक संयोजक सुनीता भारद्वाज की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सभी को प्रेरित किया।
इस अवसर पर ऋतु ढींगरा, जितेंद्र ढींगरा, धीरज गुलाटी, संजीव पाहवा, रवि नंदन आहूजा, रजनीश, सुनीता कौशिक एवं मीनू पाहवा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, कुरुक्षेत्र की ओर से विनोद भारद्वाज, अक्षय मित्तल, सुनीता भारद्वाज, विमल गर्ग, कपिल मित्तल, गौरव राजपाल, ललित माटा, संजय मित्तल, संचय भाटिया, आनंद जैसवाल, हेमलता एवं हरप्रीत ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा स्वस्थ, जागरूक एवं संतुलित समाज के निर्माण का संदेश दिया। योग दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।