होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के प्रधान रणजीत राणा द्वारा जारी प्रैस नोट में कहां गया कि आज के समय में जब महंगाई पहले ही आसमान छू रही है, ऐसे में ईंटों के दामों में अप्रत्याशित उछाल किसी भी आम आदमी के अपना घर हो के सपने को चकनाचूर करने के लिए काफी है और एक आम परिवार के बजट पर कडा प्रहार करने वाला है।
ईंट भट्टा मालिकों ने एकदम से ईंटों के दाम दोगुने करने से एक आम घर बनाने की लागत में सीधे तौर पर लाखों रुपये की लागत बढ़ाकर रख दी है जिससे अपना घर बनाना मध्यम या गरीब परिवार के बजट से बाहर हो गया है।
इस अवसर पर रणजीत राणा ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि क्या प्रशासनिक अधिकारियों ने ईंट भट्टा मालिकों द्वारा ईंटों के बेतहाशा रेट बढ़ाकर सीधे तौर पर जनता का शोषण किया जा रहा है और आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले पर वह "आंखों पर पट्टी और मुंह पर उंगली" रखकर पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है और भट्ठा मालिक दोनों हाथों से जनता को लूट कर माला माल हो रहे हैं उस पर प्रशासनिक अधिकारीयों को लापरवाही देखिये की ईंट भट्टा मालिकों द्वारा जनता से की जा रही भारी लूट को देखकर भी चुप्पी साधे बैठे हैं उनके द्वारा कोई कानूनी सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं
उन्होने याद दिलाया कि पुराने समय में सरकारों और डिप्टी कमिश्नरों द्वारा खाने पीनेक वस्तुओं और ईंटों के रेट तय किए जाते थे, ताकि कोई भी ब्लैक मार्केटिंग या मनमानी न कर सके ।
रणजीत राणा ने पंजाब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग है कि बुनियादी निर्माण सामग्री ( ईंट, रेत, बजरी) के दामों पर सरकार जल्द अंकुश लगाए पंजाब सरकार व जिला प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तुरंत दखल देकर शहर की भट्टा एसोसिएशन के साथ बैठक करके जनता के प्रति जवाबदेही तय करें ताकि समय-समय की सरकारों द्वारा जारी स्लोगन की लोगों का अपना घर का सुंदर सपना साकार हो सके ।