अमित शाह ने अहमदाबाद में योग कर फिट इंडिया अभियान को दिया बढ़ावा

अहमदाबाद (NarendraSingh Danu) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर को अहमदाबाद के प्रह्लादनगर गार्डन में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने योगाभ्यास कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

योग सत्र के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां प्रतिभागियों ने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके नियमित अभ्यास पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अहमदाबाद के महापौर हितेश बरोट, डिप्टी मेयर अंजू शाह, देवांग दाणी सहित कई जनप्रतिनिधि और योग प्रेमी भी शामिल हुए।