श्री हरगोबिंदपुर में नामदेव समाज के साथ मुख्यमंत्री की बैठक, सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श

चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu): चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ही राज्य को तेज विकास की दिशा में आगे बढ़ा सकती है।

“डंकी रूट” पर चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के कई युवा अवैध “डंकी रूट” के जरिए विदेश जाने को मजबूर हैं, जबकि हरियाणा में सरकार ने विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को व्यवस्थित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
उन्होंने बताया कि विदेश रोजगार के लिए 5,500 से अधिक आवेदनों की जांच की जा रही है।

पंजाब सरकार पर निशाना

सीएम सैनी ने भगवंत मान सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह देने की योजना अभी तक लागू नहीं हो सकी है।

हरियाणा की योजनाओं का जिक्र

उन्होंने कहा कि हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जा रहे हैं और अब तक 1,600 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
इसके अलावा राज्य में वरिष्ठ नागरिकों को 3,200 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

चुनावी संदेश

सीएम सैनी ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो किसानों को एमएसपी पर खरीद, बेहतर मुआवजा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता भाजपा को समर्थन दे सकती है।