वैष्णो धाम में धार्मिक आयोजन, श्री बाला जी मंदिर की नींव रखी गई

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम, भरवाई रोड में श्री बाला जी के मंदिर का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर महेश कंसल, प्रेम कंसल, माला कंसल, सिया कंसल, सुनील कुमार (बागड़ी) पुत्र पवन कुमार मानसा, रेखा गुप्ता, डॉल्सी, जय गुप्ता, अर्नव शर्मा, रेयांश आदि ने संयुक्त रुप से पूजन किया और नींव पत्थर रखते हुए सभी को देव कार्य की बधाई दी। इस मौके पर प्रधान श्यामलाल ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से करवाया जाएगा तथा इस कार्य में उक्त परिवारों के अलावा शहर निवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वैष्णो धाम का कार्य भी काफी हद तक पूरा हो चुका है तथा सभी के सहयोग से अन्य समाज सेवी कार्य भी किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विजय कश्यप, दिनेश गुप्ता, अश्विनी शर्मा छोटा, कुलदीपक मल्होत्रा, महेंद्र पाल, हिमांशु शर्मा, अमित गुप्ता, विपिन गुप्ता, विकास शर्मा, दविंदर काली, सुरेंद्र शर्मा, एवं सुमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।