युवाओं के भविष्य पर जोर, अरोड़ा बोले—खेलों से जुड़े रहेंगे तो नशों से बचेंगे

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से टूर्नामेंट ऑर्गनाइजर सतीश संग्गड़ के नेतृत्व में द्वितीय वार्षिक बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन सैफ्रन सिटी कॉलोनी में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर विशेष रूप से लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल के प्रधान विजय अरोड़ा, प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा, उमेश राणा एवं अश्विनी दत्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर लायन विजय अरोड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।और श्री अरोड़ा ने कहा कि स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है।

इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी लायन संजीव अरोड़ा ने कहा कि खेल समाज को एकजुट करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और श्री अरोड़ा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी के ऑर्गनाइजर सतीश संग्गड़ ने आए हुए सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद किया तथा उन्होंने कहा कि भविष्य में और बड़े स्तर पर प्रतियोगिताएं और ऐसे खेल आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए दिनेश सब्बरवाल का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर अनिकेत शर्मा, अमित सिंह, जसकरन सिंह, साश्वत हांडा, प्रदीप गुलेरिया, अनिल हांडा, रवि स्लूजा व अन्य उपस्थित थे।