पानीपत (निर्मल सिंह) : मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर पानीपत जिला में अपनी मांगों को लेकर विरोध स्वरूप शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जीटी रोड पानीपत संविधान चौक पर पुतला दहन करते हुए किया ऐलान 4 अगस्त 2026 को कुरुक्षेत्र मुख्यमंत्री आवास कार्यालय का राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे घेराव।
*विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान निर्मला अहलावत, जिला सचिव कविता, सीटू जिला सह संयोजक जय भगवान, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल आदि ने किया।
*संगठन के नेताओं में भाजपा नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार का चरित्र महिला जन विरोधी है। शिक्षा मंत्री का जो व्यवहार कितने मील वर्कर्स यूनियन के आंदोलन के प्रति गैर जिम्मेदाराना रहा है। बार-बार बातचीत के लिए विश्वासघात किया। इसके खिलाफ पूरे हरियाणा के अंदर शिक्षा मंत्री के पुतले जलाए गए।
*मुख्य मांगे-
*28000 मिड डे मील वर्कर्स को पक्का किया जाए।
*न्यूनतम वेतन मासिक 26000 रुपए किया जाए।
*वेतन 10 महीने की बजाय 12 महीने का दिया जाए।
*वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की जाये।
*सामाजिक सुरक्षा, ईएसआई पीएफ की सुविधा प्रदान की जाए।
*रिटायरमेंट बेनिफिट 5 लाख किया जाए।
*मिड डे मील वर्कर से खाना पकाने के अलावा अन्य बगैर के काम में दिए जाएं बगैर प्रथा पर रोक लगाई जाए।
*उपरोक्त सभी मांगों को लेकर आज पूरे हरियाणा के अंदर राज्य कमेटी आह्वान पर मुख्यमंत्री के नाम लिखित नोटिस ज्ञापन के माध्यम से भेजे गए।