नगर निगम कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिला, कार्य स्थितियों पर हुई चर्चा

लुधियाना: म्युनिसिपल कर्मचारी दल का एक प्रतिनिधिमंडल आज यूनियन के चेयरमैन विजय दानव के नेतृत्व में नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार से नगर निगम कार्यालय में मिला। इस अवसर पर म्युनिसिपल कर्मचारी दल के नेताओं द्वारा जहाँ नव नियुक्त निगम आयुक्त का शानदार स्वागत किया गया, वहीं उन्हें सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए चेयरमैन विजय दानव ने बताया कि लुधियाना शहर के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब सरकार द्वारा बहुत ही ईमानदार, अनुभवी और काम के प्रति समर्पित अच्छे स्वभाव के मालिक अधिकारी को लुधियाना शहर का नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता, सफाई और विकास के लिए हर तरह से म्युनिसिपल कर्मचारी दल द्वारा निगमकमिश्नर को सहयोग किया जाएगा और इस दौरान कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर निगम कमिश्नर ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारी निगम परिवार का अहम हिस्सा हैं और कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, अक्षय राज, कनौज दानव भी उपस्थित थे।