पुलिस टीमों ने 93 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की, 2 को पूछताछ के बाद रिहा किया लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से गैंगस्टरों के बारे में सूचना दे सकते हैं "युद्ध नशों विरुद्ध"मुहिम के 472वें दिन 80 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान "गैंगस्टरों ते वार" के 147वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 579 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि "गैंगस्टरों ते वार" पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

147वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 291 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 37,507 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 93 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि दो व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम "युद्ध नशों विरुद्ध" को 472वें दिन भी जारी रखते हुए आज 80 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 740 ग्राम हेरोइन, 1062 नशीली गोलियां तथा 16,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही, केवल 472 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 68,514 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 7 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।