महिला हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी से गुरुग्राम में हड़कंप

गुरुग्राम (Narendra Singh Danu) : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ACB अधिकारियों के मुताबिक, महिला थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के भाईयों के नाम हटाने के बदले आरोपी पुलिसकर्मी ने रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायत के बाद बिछाया जाल

शिकायत मिलने पर ACB टीम ने ट्रैप प्लान किया और शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट देकर भेजा। तय योजना के तहत जैसे ही हेड कांस्टेबल ने पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

रंगे हाथ पकड़ने की पुष्टि

कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें कैमिकल रिएक्शन से पानी का रंग बदल गया और रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

पूछताछ जारी, अन्य की भूमिका की जांच

ACB फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है।