फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा सुमन शर्मा को महिला विंग जिला कपूरथला की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें शुभकामनाएं देने के लिये आम आदमी पार्टी की फगवाड़ा शाखा द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हलका इंचार्ज एवं लोकसभा सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल, मेयर रामपाल उप्पल तथा कृष्णा ग्रेवाल, हलका इंचार्ज आदमपुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। सभी ने सुमन शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति का स्वागत किया।
नव नियुक्त जिला अध्यक्षा सुमन शर्मा ने केन्द्रीय नेतृत्व के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा अमनदीप कौर का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि जिले भर में बड़ी संख्या में महिलाओं को आप पार्टी के साथ जोड़ा जायेगा और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति के बल पर जिला कपूरथला की चारों सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की शानदार जीत सुनिश्चित की जायेगी। डा. चब्बेवाल और मेयर रामपाल उप्पल ने सुमन शर्मा को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश पिंड, गुरदीप दीपा, रजत भनोट राजू सरपंच भुल्लाराई, हरप्रीत कौर, रघबीर कौर, सीमा राणा, मोनिका शर्मा, राजिन्द्र कौर, परमजीत कौर दरवेश पिंड आदि थे