होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : वन रेंज कार्यालय माल रोड में वन महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएफओ धर्मवीर धेरु (आईएफएस) ने पौधारोपण किया और सभी को इनव बरसात के दिनों में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सीजन विभाग द्वारा साढे 6 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने के लिए विभाग की नर्सरियों में करीब 30 लाख पौधे तैयार किए गए हैं ताकि इस मुहिम से जुड़ने वाली संस्थाओं एवं समाज सेवियों व वातावरण प्रेमियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें पौधे मुहैया करवाए जा सकें।
उन्होंने बताया कि पौधे लेने के लिए संस्थाएं विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और सरकार की वैबसिट पर जाकर भी पौधे संबंधी मांग दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पौधे की कीमत में भी कटौती की है तथा अब मात्र 2 रुपये में एक पौधा दिया जाएगा ताकि किसी को भी पौधा लेने में परेशानी का सामना न करना पड़ और लोग अधिक से अधिक पौधे लगाकर वातावरण को हराभरा एवं स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान डाल सकें। इस दौरान उन्होंने विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वह लोगों को पौधे लगाने एवं उनकी देखरेख करने की प्रेरणा करें।
इस मौके पर वन रेंज अधिकारी जसपाल सिंह और मनजिंदर सिंह, बीओ अवतार सिंह, बीओ जसवीर सिंह, बीओ बलवंत कुमार, आकाश अंगुराल, गुरप्रीत सिंह, दीपक बहल, गुरप्रीत, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, परमजीत कौर, बलजीत कौर, कृष्ण कुमार, पिपल सिंह, दिनेश कुमार, हिमांशु सलारिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी और वन रक्षक उपस्थित थे।